फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 29 दिनों में 41 कुंडीमार पकड़े गए

Sun, 01 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली निगम की टीमें लगातार छापे मार रहीं हैं। इस माह 29 दिनों में 41 कुंडीमार पकड़े गए हैं। इन पर करीब 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। अब बिजली निगम शहर में तीन हजार बकायेदार उपभोक्ताओं से 3.80 करोड़ रुपये की बकाया बिल राशि भी वसूलेगा। इसके लिए विशेष योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के मुताबिक सर्दी के मौसम में बिजली की चोरी अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। चोरी बढ़ने पर लाइन लॉस बढ़ जाता है जिससे निगम को घाटा झेलना पड़ता है। शहर में इस समय करीब 20 प्रतिशत लाइन लॉस हो रहा है, जो सामान्य श्रेणी में है।
लाइन लॉस कम करने के लिए निगम की ओर से बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जा रहा है। चोरी कम करने के लिए गलियों में मोटे तार और खंभों पर मीटर लगाए गए हैं। ताकि इनमें कट की गुंजाइश न रहे। इसी कारण निगम नगर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रहा है। अब तापमान अनुकूल होने पर आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही है और खराबी भी कम आ रही है। शहर में 12 फीडर हैं। इनसे 30,000 से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े हैं।
विज्ञापन

6,000 से घटकर 3,000 बची बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या : बिजली निगम के लिए 3,000 बकायेदार उपभोक्ता सिरदर्द जरूर बन रहे हैं। हालांकि पहले यह आंकड़ा 6,000 था। इन तीन हजार की तरफ निगम का 3.80 करोड़ रुपये बकाया है। निगम की टीमें इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट रही है और वसूली की जा रही है। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं के घरों के स्वीकृत भार की भी जांच की जा रही है। रिकॉर्ड में स्वीकृत भार से ज्यादा खपत मिलने पर जुर्माना भी वसूलने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें