फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इस बार लोकसभा चुनाव में 4,05,084 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

Wed, 15 May 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन को 154 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। इनमें 110 बसें और 44 बोलेरो शामिल हैं। जिला प्रशासन ने वाहनों की जरूरत संबंधी सूची तैयार कर दी है और 23 मई तक इन सभी वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस कर दिया जाएगा। इस बार लोकसभा चुनाव में 4,05,084 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर मंगलवार दोपहर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने लघु सचिवालय में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने चुनाव की तैयारियों संबंधी जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि जिले में 281 स्थानों पर कुल 482 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 11 स्थानों पर 19 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके साथ ही अर्धसैनिक बल की तीन कंपनियों की डिमांड भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। हीटवेव को ध्यान में रखते हुए पानी, मेडिकल किट व छांव आदि की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था होगी। उपायुक्त ने बताया कि ज्यादातर मतदान केंद्रों पर शेड हैं, अगर कहीं जरूरत होगी तो वहां पर टैंट लगाकर छांव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन




दादरी विधानसभा में 243 तो बाढड़ा में 239 मतदान केंद्र
उपायुक्त ने बताया कि दादरी विधानसभा में कुल 243 मतदान केंद्र हैं जोकि 134 स्थानों पर स्थित हैं। इनमें से 5 स्थानों के 9 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 147 स्थानों पर कुल 239 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 10 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं जोकि 6 स्थानों पर हैं। दादरी विधानसभा में एक स्थान पर पांच मतदान केंद्र, 7 स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 20 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 44 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 62 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर पांच मतदान केंद्र, पांच स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 12 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 49 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 80 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र है।




2,13, 806 पुरुष व 1, 91,278 महिला और एक किन्नर मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 4,05,085 हो गई है। इनमें 2,13, 806 पुरुष व 1, 91,278 महिला और एक किन्नर मतदाता है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 2,07, 812 मतदाता और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1,97,273 मतदाता है। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या 98116 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,09, 696 है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 93162 महिला और 1,04,110 पुरुष और एक किन्नर मतदाता है।



217 मतदाता 100 वर्ष से अधिक
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 217 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। 5611 मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु 85 वर्ष से 100 वर्ष के बीच है। जिले में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 9,466 है। 2,457 दिव्यांग और 853 सर्विस मतदाता भी है। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 90 मतदाता, 85 से 100 वर्ष आयु के 2,731 मतदाता, 18-19 वर्ष आयु के 4783 मतदाता हैं।


चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात की गई 167 महिला कर्मचारी
उपायुक्त ने बताया कि जिले में मैन पावर की कमी के कारण भिवानी और दादरी के लिए एक साथ चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद जिले में चुनाव प्रबंधन क लिए कर्मचारी अधिकारी कम हैं। इसलिए महिलाओं को भी चुनाव ड्यूटी में शामिल किया गया है। महिलाओं की ड्यूटी के दौरान उनके क्षेत्र व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इनकी ड्यूटी केवल शहरी क्षेत्र व साथ लगते इलाके में ही होगी। जिो में कुल 167 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।



ट्रेनिंग से नदारद रहे 38 कर्मचारियों को थमाए नोटिस
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहली रिहर्सल के दौरान गैरहाजिर रहे 38 कर्मचरियों को नोटिस जारी किए गए थे। अगर आगे कोई कर्मचारी अथवा अधिकारी चुनाव ड्यटी से गैरहाजिर रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें