फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में बनेंगे 4 नए शौचालय, तीन का होगा पुनर्निर्माण

Tue, 09 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी नागरिक अस्पताल परिसर में शुरू किया गया शौचालय निर्माण।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में शौचालयों की कमी जल्द दूर होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग इसके तहत अस्पताल परिसर में अलग-अलग जगहों पर 4 नए शौचालय बनवाएगा। खास बात यह है कि पहली बार नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों और मंगलामुखी समाज के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण का काम इस समय जारी है। इसके तहत यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर की जा रही है। शौचालय निर्माण भी इसी का हिस्सा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो करीब दो माह के अंदर सभी चार नए शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद दिव्यांग और मंगलामुखी समाज के लोगों को शौचालय की कमी के चलते परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा
इसके अलावा अस्ताल में बदहाल पड़े शौचालयों का भी कायाकल्प किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नागरिक अस्पताल सुंदरीकरण योजना के तहत विभिन्न कार्य अस्पताल परिसर में करवाए जा रहे हैं। प्रयास है कि जल्द से जल्द इन कार्याें को पूरा करवा लिया जाए, ताकि मरीजों को समय से इनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

- मरीजों की संख्या के लिहाज से नहीं बढ़ी थी शाैचालय सुविधा
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए शौचालयों की कमी बनी हुई थी। विशेष रूप से महिला मरीज ज्यादा परेशान थीं। आने वाले दो से तीन माह के अंदर शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे।
- प्रतिदिन आते हैं 1500 से अधिक लोग
अस्पताल में फिलहाल नए भवन में दो जबकि दूसरे में केवल एक ही शौचालय है। वहीं, अस्पताल की दैनिक ओपीडी करीब 1000 रहती है और 50 फीसदी मरीजों के साथ तीमारदार भी आते हैं। मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल में शौचालयों की संख्या में विस्तार होने का लाभ मिलेगा। वहीं, 3 शौचालयों का पुनर्निर्माण होगा।

नागरिक अस्पताल सुंदरीकरण कार्य के तहत 3 शौचालयों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 4 शौचालय नए भी बनने हैं। जल्दी ही शौचालय बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

-गुरचरण सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें