फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री का उछाल, दिनभर चली लू

Sun, 08 Jun 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24 धूप से बचाव के लिए शहर में बस स्टैंड के सामने गली से छाता लेकर गुजरता बच्चा। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को दिन भर गर्म हवा चली। अधिकतम तापमान में 24 घंटे में चार डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 27 डिग्री था। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
वातावरण में नमी की मात्रा घटकर 30 प्रतिशत रह गई है जबकि पूर्वी हवा के दौरान नमी की मात्रा 65 प्रतिशत थी। सुबह से ही मौसम शुष्क बना रहा। दस बजे तक सूर्य की किरणें तेज हो गईं। दोपहर तक धरती तवे की भांति तपने लगी।
विज्ञापन

गर्म हवा चलने से देर शाम तक तपिश बनी रही। भीषण गर्मी से आम जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। पिछले एक पखवारे तक बूंदाबांदी एवं बारिश का दौर बनेे रहने की वजह मौसम खुशगवार बना रहा। अब फिर से अचानक मौसम ने करवट ली है।
वहीं, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तपिश बढ़ने से गर्मी अपने रंग दिखाएगी। गर्म हवा के प्रभाव से हीट वेव यानी लू का प्रकोप बना रहेगा। 12 जून को बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने और उसके बाद 15 जून को डीप डिप्रेशन में तब्दील होने से मानसून को गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 15 जून तक मानसून पहले उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए पहाड़ी राज्यों की तरफ पहुंचने की संभावना है। 15 जून को उत्तरी-पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

चंद्रमोहन ने बताया कि 19 जून को एक अन्य विक्षोभ पश्चिमी उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 19 से 23 जून तक तेज़ गति से हवा चलने और हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें