एक नवंबर तक जिले के तीनों केंद्रों पर अब तक 16,003 किसान सरकारी दर पर बेच चुके बाजरा, खरीदे गए बाजरे में से 87.90 प्रतिशत की करवाई जा चुकी उठान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर अब तक 16,003 किसान अपना बाजरा लेकर पहुंच चुके हैं। इन किसानों के मंडियों में पहुंचने से 3.91 लाख क्विंटल बाजरा की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 3.65 लाख क्विंटल की खरीद कर चुकी है। वहीं, 3.21 लाख क्विंटल बाजरा अब तक मंडियों से गोदामों में पहुंच चुका है। जिले में
फिलहाल, बाजरा उठान प्रतिशत 87.90 है।
दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में बाजरे की खरीद हो रही है। शुक्रवार और शनिवार को खरीद नहीं हुई जबकि बाजरे की उठान की गई। आवक की अगर बात करें तो एक नवंबर तक 3,91,219 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। एजेंसी इसमें से 3,65,309 क्विंटल बाजरा खरीद कर चुकी है। वहीं, खरीदे गए बाजरे में से अब तक 3,21,089 क्विंटल की उठान करवाई जा चुकी है।
अब तक की स्थिति देखें तो बाजरे की उठान में बाढड़ा मंडी सबसे आगे है। यहां अब तक 72,814 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। एजेंसी 72,309 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। बाढड़ा मंडी की उठान प्रतिशत 99.31 है।
दादरी मंडी में अब तक 2,23,179 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1,87,000 क्विंटल की उठान हुई है। उठान प्रतिशत 83.79 है। इसी प्रकार, झोझूकलां केंद्र पर 69,316 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। एजेंसी अब तक 61,780 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। झोझूकलां खरीद केंद्र की उठान प्रतिशत 89.13 है।
- दादरी मंडी में 9293 किसान ला चुके बाजरा
दादरी, बाढड़ा और झोझूकलां खरीद केंद्र अब तक सोलह हजार से अधिक बाजरा लेकर पहुंच चुके हैं। दादरी मंडी में अब 9293 किसान पहुंचे हैं जबकि बाढड़ा मंडी में 3607 और झोझूकलां में 3103 किसान अपना बाजरा बेचने के लिए आए हैं।
किस मंडी में क्या है बाजरा की खरीद और उठान की स्थिति
मंडी एवं खरीद केंद्र - कुल आवक - कुल खरीद- कुल उठान
दादरी - 2,36,984 - 2,23,179 - 1,87000
बाढड़ा - 80,710 - 72814 - 72,309
झोझूकलां - 73525 - 69,316 - 61,780
वर्सन:
शुक्रवार और शनिवार को बाजरा खरीद बंद रही, लेकिन, उठान करवाई गई। तीनों केंद्रों पर अब तक 3.91 लाख क्विंटल बाजरे की आवक और 3.65 लाख क्विंटल की खरीद की गई है। खरीदे गए बाजरे में से 87.90 प्रतिशत की उठान करवाई जा चुकी है।
-राजेश, परचेज मैनेजर, हैफेड
फोटो 36
दादरी मंडी में रखे बाजरे से भरे बैग। संवाद