फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 39 हजार यात्री पकड़े बिना टिकट, 30 परिचालकों की धांधली भी हुई उजागर

Sun, 28 Apr 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ीं बसें। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। यात्री बिना टिकट सफर करने से जबकि रोडवेज कर्मचारी धांधली करने से बाज नहीं आ रहे। इसकी बानगी परिवहन विभाग की ओर से तैयार की गई पिछले 10 माह की चेकिंग रिपोर्ट है। इस समय अवधि में उड़नदस्तों ने जहां करीब 39 हजार यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा है तो वहीं 30 कर्मचारियों की धांधली भी पकड़ में आई है।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी डिपो से 15 रूटों पर करीब 100 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा जिले में दूसरे डिपो की रोडवेज बसें भी पहुंचती हैं। इन बसों की चेकिंग के लिए जिले में 4 उड़नदस्तों का गठन किया हुआ है। इन उड़नदस्तों ने अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 तक जिले से गुजरने वाली दादरी समेत अन्य डिपो की करीब 15 हजार बसों की जांच की। इस समय अवधि में उड़नदस्तों ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर करीब 15.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
इतना ही नहीं उड़नदस्तों ने यात्री की चालाकी समेत बस में तैनात परिचालकों की धांधली भी पकड़ी। 10 माह के अंदर ऐसे एक-दो नहीं बल्कि 30 मामले पकड़े गए हैं। धांधली के आरोप में पकड़े गए कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर संबंधित डिपो के महाप्रबंधकों के पास कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। अधिकारियों की मानें तो विभाग को राजस्व के घाटे से बचाने के लिए रोडवेज बसों की नियमित चेकिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन



इनके नेतृत्व में गठित हैं चार टीमें
बिना टिकट यात्रा करने वालों और धांधली करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए विभाग की ओर से चार टीमों का गठन किया गया है। इनमें जीएम, टीएम, स्पेशल और बस फ्लाइंग शामिल है। जीएम और टीएम स्वयं भी बसों की चेकिंग करते हैं।

यूं लगाया गया 39 हजार यात्रियों पर जुर्माना
बिना टिकट यात्रा करने वालों पर विभाग की ओर से 100, 200 और 500 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। ज्यादातर यात्रियों पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। बिना टिकट यात्रा करने वाले औसतन 2500 यात्रियों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला जाता है और इस लिहाज से करीब 39 हजार यात्रियों से 15.84 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर राशि वसूल की गई है।

दूसरे डिपो के कर्मचारियों की धांधली भी आई पकड़ में
रोडवेज विभाग के उड़नदस्तों ने परिचालक के बैग की नकदी और दस्तावेजों की जांच की तो धांधली के तथ्य उजागर हुए। इसकी तत्काल जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और धांधली करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। इतना ही नहीं दूसरे डिपो में तैनात कर्मचारियों की गफलतबाजी भी स्थानीय टीमों ने पकड़ी है।


टीमें लगातार बिना टिकट यात्रा करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। अप्रैल से फरवरी तक बिना टिकट पाए गए यात्रियों पर 15 लाख 84 हजार 550 रुपये का जुर्माना लगाकर रोडवेज विभाग को अतिरिक्त राजस्व देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, चरखी दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें