फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परिवार उत्थान मेले में बुलाए 380 लाभपात्र परिवार, 170 ही पहुंचे

Fri, 05 May 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में आयोजित अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में व्यवस्था का अवलोकन करते एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह
विज्ञापन
बाढड़ा। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के चौथे चरण के तहत वीरवार को बाढड़ा में खंड स्तरीय मेला लगाया गया। इसके लिए प्रशासन ने 380 लाभपात्र परिवारों को आमंत्रित किया और इनमें से 170 परिवारों के सदस्यों ने स्वरोजगार के लिए आवेदन जमा करवाए।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह व नगराधीश रेणुका नांदल ने अंत्योदय मेला में आकर लाभपात्रों से बातचीत की और उनको ऋण आवेदन के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन मनदीप डालावास ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल दूरदृष्टि के नेता हैं और उनका प्रयास है कि हरियाणा प्रदेश में सभी लोग समृद्धि व खुशहाली की ओर आगे बढ़ें। हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर तबके को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अंत्योदय परिवार उत्थान जैसी योजना चलाई जा रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने कहा कि बैंक अधिकारियों और सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन परिवारों का जिस किसी योजना की तरफ रुझान दिखाई दे, उनका लाभ जल्दी से जल्दी उन तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार के अथक प्रयासों से इस बार इन मेलों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। लाभपात्रों के अलावा अन्य नागरिक भी यहां आ रहे हैं। मेले में जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश राठौर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, डॉ. सुनील कुमार, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, पीएनबी से राजवंती यादव, शमशेर सिंह, एमएसएमई से संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- वंचित परिवार कभी भी जुड़ सकते हैं योजना से : एसडीएम
बाढड़ा एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने बताया कि बाढड़ा मेले में 380 परिवारों को बुलाया गया था, जिनमें से आज 170 आए हैं। जो परिवार रह गए हैं, वे कभी भी आकर अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से जुड़ सकते हैं।
- आज झोझूकलां में लगेगा मेला
नगराधीश रेणुका नांदल ने बताया कि 5 मई को सुबह दस बजे झोझूकलां के राजकीय कन्या विद्यालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला लगाया जाएगा। इसमें 478 परिवारों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें