चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन ने गांव चरखी, मानकावास, अख्तियारपुर में चिकित्सा शिविर लगाए। इनकी अध्यक्षता संजीत सांगवान, मनोज सांगवान हरेंद्र सांगवान, विकास डबास ने की। कमल शर्मा, बिजेंद्र सांगवान, अमरदीप डूडी और नवरतन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इनमें 367 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर संगठन की युवा इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू विक्रांत, नीरज, मंजीत, युद्धवीर, खुशाल, गिरिराज, हितेश, रौनक, विजय आदि मौजूद रहे।
शिविर में जांचा 67 दिव्यांगों और बुजुर्गाें का स्वास्थ्य
चरखी दादरी। दिल्ली-रोहतक बाईपास स्थित श्री कृष्णा गोसेवा सदन में अनाथ एवं वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के चेयरमैन नरेश कुमार के निर्देशानुसार और सीजेएम संजीव काजला के मार्गदर्शन में मंगलवार को इसमें स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आयोजन समिति से जुड़े रोहताश शर्मा ने बताया कि दादरी नागरिक अस्पताल से डाॅ. राममेहर सिंह और उनके सहयोगी प्रदीप फार्मासिस्ट, जनवीत एलटी, अनिल कलकल वार्ड सेवक, सत्येंद्र, दीपिका, विनीत कलकल, श्रवण कलकल, पंकज, रविंद्र फोगाट ने 67 दिव्यांगों की जांच कर जरूरतमंदों को मौके पर ही दवा बांटी।