36 cases registered for violating lockdown, 58 accused arrested
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। लॉकडाउन के तहत जारी किए गए दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने में चरखी दादरी पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। चरखी दादरी पुलिस ने लॉकडाउन के तहत जारी किए गए आदेशों की अवेहलना करने पर 36 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने प्रभावी रुप से नाकाबंदी व गस्त करते हुए 675 वाहनों के चालान किए हैं और 46 वाहनों को जब्त भी किया गया। इन वाहन चालकों पर 19 लाख 18 हजार 900 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 362 बोतल अंग्रेजी शराब, 2977 बोतल देशी शराब व 41 बियर की बोतल बरामद की हैं। चरखी दादरी पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि लॉकडाउन के तहत जारी आदेशों का पालन करें। अपने घरों पर रहे और सुरक्षित रहें। अपने नजदीकी दुकानों से ही राशन, दूध, फल, सब्जियों, दवाओं आदि जरूरत का सामान खरीदें। सामान खरीदते वक्त एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े हो। बेवजह घरों से बाहर न निकलें। लॉकडाउन को सफलतापूर्वक लागू करने में पुलिस व जिला प्रशासन का सहयोग करें। अफवाहों से बचें और बगैर जांच के कोई भी मैसेज सोशल मीडिया पर साझा न करें। आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।