फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 75 साल पुराने विभिन्न प्रजातियों के 350 पेड़ पेंशन के हकदार, मालिकों के खातों में आएगी राशि

Thu, 14 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की वन संरक्षण पॉलिसी के तहत जिला में विभिन्न श्रेणियों के 350 पेड़ 75 साल के हो चुके हैं। इस स्कीम के तहत इन पेड़ों का रख-रखाव करने वालों को 2500 रुपये सालाना पेंशन दी जानी है। इसके लिए अब तक विभाग के पास 25 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं जो पेड़ पंचायती जमीन में है उसकी पेंशन पंचायत को मिलेगी। आवेदनों के बाद विशेष कमेटी मौके पर जाकर जांच करेगी और उसके बाद ही आवेदन को स्वीकृति मिल सकेगी। विभाग ने इस पॉलिसी पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। संबंधित पात्र व्यक्ति को विभाग के रेंज ऑफिसर के पास आवेदन जमा करवाना होगा।

हर साल पौधरोपण में मदद करती हैं पंचायतें
वन विभाग प्रत्येक ग्राम पंचायत के माध्यम से भी हर साल पौधरोपण करवाता है। आम लोगों के सहयोग से भी पौधरोपण करवाया जाता है। जिला में 167 ग्राम पंचायतें हैं। अब सरकार व वन विभाग इन गांवाें के तालाबों के किनारे पेड़ों की संख्या को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है ताकि आने वाले कुछ समय में फिर हरियाली लौट सके।
विज्ञापन



रखरखाव करने वालों के खातों में आएगी राशि : उपायुक्त
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना सरकार की ओर से पुराने पेड़ों की रक्षा और संरक्षण के लिए लागू की गई है। उन्होंने बताया कि इन पुराने पेड़ों की पहचान के लिए वन विभाग ने सर्वे कराया था। पुराने पेड़ों के रखरखाव के लिए प्रति पेड़ पेंशन के रूप में 2500 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि इन पेड़ों को और आगे बढ़ने और लोगों को ताजा ऑक्सीजन प्रदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए दी जाएगी। पेड़ को मिलने वाली पेंशन की राशि पेड़ के मालिक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।



जिला में अब तक 350 ऐसे पेड़ों की पहचान कर ली गई जो 75 साल या इससे अधिक वर्ष पुराने हैं। इन पेड़ों की पेंशन के लिए अब तक करीब 25 आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों की धरातल पर जांच होगी उसके बाद ही पेंशन दी जा सकेगी। लोग पेड़ों का रख-रखाव करें।
विज्ञापन

दलीप सिंह, जिला वानिकी अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें