जिला स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिवसीय पोलिया उन्नमूलन अभियान की रविवार से शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले ही दिन विभाग ने 81 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। बाकी 19 फीसदी लक्ष्य विभाग सोमवार शाम तक हासिल कर लेगा। जिले में इस बार 42हजार 943 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य विभाग को मिला है। पहले ही दिन विभाग ने 34 हजार 790 बच्चों को पोलिया की दवा पिलाई।
अभियान की अगुवाई कर रहे डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान, एसएमओ अनीता गुलिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, धीरज, सुनैना और डॉ. नरेश ने संयुक्त रूप से सिविल अस्पताल के बूथ पर अभियान की शुरुआत करते हुए बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई। रविवार को जिले में 322 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
जिला इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत सभी पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ लगाकर बच्चों को कवर किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक विभाग 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेगा। टीमें डोर-टू-डोर जाकर बाकी बचे हुए बच्चों को कवर करेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के समापन के बाद बेहतर कार्य करने वालीं टीमों को विभाग की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा।
एक बूथ पर बैठी चार सदस्यीय टीम
पोलियो उन्नमूलन अभियान में करीब 1400 स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभियान के जिला इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि जिले में 322 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर चार सदस्यीय टीम तैनात की गई है। इस टीमें आंगनबाड़ी वर्कर, स्टाफ नर्स व एएनएम की मदद भी ली जा रही है।
शहर में 4224 बच्चों को पिलाई दवा
झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमों ने पहले दिन 85 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। यहां 10353 बच्चों को पोलियो की दवा दी गई। बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमों ने 9022 बच्चों को कवर किया। इसी प्रकार गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमों ने 11 हजार 191 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। शहर में 4224 बच्चों को दवा दी गई।
60 सर्कल सुपरवाइजर भी रखेंगे नजर
तीन दिवसीय अभियान के लिए एसएमओ अनीता गुलिया समेत चार डिप्टी सीएमओ को जिला सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों की टीमों पर 60 सर्कल सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। उनका कार्य अभियान को गति देना और टीम के काम पर नजर रखना है।
---
वर्जन::
पहले दिन हमले 81 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। अब अगले दो दिन हमारी टीमें डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को पालियो की दवा पिलाएंगी। इसके लिए हमने ट्रांजिट और मोबाइल टीमें गठित कर रखी हैं। उम्मीद है कि सोमवार शाम तक हम सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
डॉ. अआशीष मान, पोलिया उन्नमूलन अभियान जिला इंचार्ज।