फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोहतक रैली के लिए आज दादरी डिपो से रवाना होंगी 34 बसें, 20 रूट होंगे प्रभावित

Sun, 01 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी का रोडवेज बस स्टैंड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। रोहतक में रविवार को आयोजित होने वाली ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली का असर दादरी के रोडवेज बस संचालन पर भी पड़ेगा। रैली में भीड़ जुटाने के लिए दादरी रोडवेज डिपो से 34 बसें भेजी जाएंगी।
इन बसों को सुबह ही अलग-अलग गांवों में तैनात किया जाएगा जहां से ग्रामीणों को रैली स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इसके चलते जिले में रोडवेज के करीब 20 रूट प्रभावित होने की संभावना है। पहले से बसों की कमी से जूझ रहे यात्रियों को रविवार को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रोहतक में होने वाली इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। डिपो से बड़ी संख्या में बसें बाहर जाने के कारण करीब 20 रूट प्रभावित होने की आशंका है।
हालांकि यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई गई है। जिन रूटों पर बसों की उपलब्धता रहेगी वहां अतिरिक्त चक्कर लगाकर राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी के बीच लगातार दूसरे बड़े आयोजन के लिए बसें भेजे जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। शुक्रवार को भिवानी में आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए भी दादरी डिपो से 28 बसें भेजी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें