चरखी दादरी।
जनता महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स जागरूकता दिवस मनाया गया। रेड रिबन क्लब के काउंसलर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रोशनलाल ने विश्व एड्स दिवस के रूप में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनैना ग्रोवर ने शिरकत की। डॉ. सुनैना ने विद्यार्थियों को रोग के कारण, लक्षण एवं निदान के लिए अपनाई जाने वाली विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व में एड्स की बीमारी से 34.2 लाख लोग पीड़ित है। हरियाणा में इस बीमारी का पहला केस 1989 में रोहतक में आया था। वर्तमान में हरियाणा में भी 28 हजार लोग इस रोग से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि एड्स असुरक्षित यौन संपर्क, संक्रमित सिरीज के पुन: प्रयोग करने से, संक्रमित रक्त चढ़ाने और संक्रमित मां से बच्चे में फैलता है। उन्होंने कहा कि साथ खाना खाने, हाथ मिलाने, गले मिलने, खांसने, छींकने, हवा से, मच्छरों के काटने से यह रोग नहीं फैलता। इस दौरान प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रो. गरिमा श्योराण, प्रो. हेमलता, स्वयंसेवक रविकांत, हिमांशु, राहुल, लक्ष्मी व पंकज आदि की सराहनीय भूमिका रही।
--------------