संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में जेबीटी यानी डीएलएड कोर्स के लिए अंतिम दिन 32,672 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। यह आंकड़ा रविवार सायं 5 बजे तक का है। विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि तीन नवंबर तय की गई थी। फीस के लिए एक दिन अतिरिक्त दिया गया।
इस बार प्रदेश में 320 संस्थानों में 19,750 सीटों पर दाखिले होने हैं। अंतिम तिथि से पहले निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अब पांच नवंबर को प्रदेश में पहली मेरिट सूची जारी होगी।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से दाखिला शेड्यूल जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक किए जाने हैं।
दादरी जिले की अगर बात करें तो 12 शिक्षण कॉलेजों में जेबीटी की 600 सीटें निर्धारित हैं। इस कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार की योग्यता बारहवीं पास होना जरूरी है। सामान्य श्रेणी के लिए बारहवीं में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आवेदन के बाद अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवार छह नवंबर तक आवंटित किए गए शिक्षण कॉलेज में फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे।
य