फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य शुरू कराने की औपचारिकताएं अंतिम चरण में : डॉ. कमल गुप्ता

Sat, 27 Jul 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने दादरी में आयोजित कार्यक्रमों में की शिरकत, जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि दादरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। जगह चिह्नित की जा चुकी है। अब जल्द ही सरकार निर्माण कार्य शुरू करा देगी। मेडिकल कॉलेज बन जाने के बाद दादरी क्षेत्र के लोगों को भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शहर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते दादरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। प्रत्येक वर्ग के विकास को फोकस रखकर योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि प्रत्येक वर्ग के पात्र नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का भला सोचते हुए समान विकास को अहमियत दी है। इसी सोच को बनाए रखते हुए सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। चाहे शिक्षा हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए काम किया जा रहा है। इसी सोच के साथ सरकार ने प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समाधान प्रकोष्ठ का गठन करके लोगों की लंबित शिकायतों को दूर करने का काम किया है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों का तत्परता से समाधान किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में अपनी तरह की यह अनोखी व पहले व्यवस्था है, जहां प्रत्येक दिन सभी अधिकारी एक स्थान पर बैठकर लोगों की शिकायतों का समाधान करते हैं।

फोटो 47
दादरी शहर पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का स्वागत करतीं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल व अन्य। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें