फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहरी विकास व सुंदरीकरण की 3 परियोजनाओं की निविदा अधर में

Thu, 03 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर का सबसे मुख्य पार्क रोजगार्डन जिसका जीर्णोद्धार होना है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहरी विकास की तीन बड़ी परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया अब तक सिरे नहीं चढ़ी है। 15 जून को 3.60 करोड़ की निविदाएं खुलनी थीं, लेकिन, 15 दिन बीतने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
इसका प्रमुख कारण दादरी नगर परिषद में स्थायी एक्सईएन न होना है। फिलहाल, भिवानी नगर परिषद के एक्सईएन के पास लिंक ऑफिसर के तौर पर दादरी का प्रभार है।
शहरी विकास कार्य के रफ्तार पकड़ते ही नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण का करीब एक माह पहले तबादला हो गया था। एक्सईएन का पद खाली रहने से अब तीन शहरी विकास परियोजनाओं की निविदा प्रक्रियाएं अधर में हैं। अब एक्सईएन की तैनाती होने के बाद ही 3.60 करोड़ की इन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दो माह के अंदर नगर परिषद के अधिकारियों ने शहरी विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार की है। करीब सवा आठ करोड़ के विकास कार्याें में से चार करोड़ के काम प्रगति पर हैं। चार करोड़ से अधिक राशि की तीन बड़ी परियोजनाओं की निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं, लेकिन, एक्सईएन का पद खाली होने से इन्हें खाेला नहीं जा सका है। इसके चलते विकास परियाेजनाओं को सिरे चढ़ाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें