फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं वार्ड 17 के तीन मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्षद ने लगाया वार्ड में फॉगिंग नहीं होने का आरोप
विज्ञापन

- बोले-मरीज मिलने के बाद एक बार ही हुई फॉगिंग, परिषद से नियमित अंतराल पर फॉगिंग करवाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती हैं। तीनों मरीज वार्ड-17 के निवासी हैं। मरीज प्रदीप और रोहित पिता-पुत्र हैं। वहीं, तीसरा मरीज प्रवासी श्रमिक का 8 साल का बच्चा है।
वार्ड में भर्ती डेंगू मरीजों ने बताया कि वे यहां 2 अक्तूबर को दाखिल हुए थे। उसके बाद से उनका यहां पर उपचार चल रहा है। उनके वार्ड में सबसे बड़ी समस्या दूषित जलभराव की है। जहां पर उनका घर है वहां पर पानी जमा रहता है। इस कारण से उनमें मच्छर पनपते रहते हैं।
विज्ञापन

वार्ड में दाखिल मरीजों का हाल पूछने आए पार्षद सुधीर स्वामी ने बताया कि उनके वार्ड में एक बार फॉगिंग हुई है। उसके बाद से न कोई दवा का छिड़काव किया गया है और न ही कोई जांच अभियान चलाया गया है। प्रशासन अगर उनके वार्ड में जलभराव की समस्या का समाधान करवा दे तो दूषित पानी से संबंधी बीमारियों को फैलने से काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन

पार्षद के अनुसार, उनके वार्ड में स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के पास तो जलभराव की समस्या का समाधान नहीं रहा है। यहां पर सीवरेज बैक मारते हैं। इस कारण से मैनहोल से पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में फैल जाता है। इसी दूषित पानी के कारण इनमें मच्छर पनपने लगते हैं।
फोटो-33- वार्ड में भर्ती मरीज और हाल पूछने आए पार्षद सुधीर स्वामी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें