फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महोत्सव में 300 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 07 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाल महोत्सव में सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय जिलास्तरीय बाल उत्सव शुरू हो गया। पहले दिन परिसर में एकल नृत्य, समूह नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज, फन गेम्स, रंगोली, थाली-कलश डेकोरेशन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। जिलास्तरीय बाल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जला कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. सतीश कुमार जिला बाल कल्याण अधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और पगड़ी बांध कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील इंजीनियर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री गंगवा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विधायक उमेद ने कार्यक्रम को बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर धर्मेंद्र जिला शिक्षा अधिकारी, अक्षमा शर्मा कार्यक्रम अधिकारी, उदय कुमार, सूबे सिंह, विपिन सिंघल, प्रमिला, मास्टर जयभगवान, निर्णायक मंडल के सदस्य और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें