फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेक्टर-9 में बनेंगे तीन पार्क, कार्य शुरू

Tue, 23 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सेक्टर 9 में बनने वाले पार्क की जगह के बारे में बताते पार्षद कुलदीप सैनी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सेक्टर-9 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से तीन आधुनिक पार्कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। एनएच-148बी के समीप विकसित हो रहे इस क्षेत्र में कुल 1.9 करोड़ रुपये की लागत से ये प्रोजेक्ट पूरे होंगे।
प्रत्येक पार्क करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र में बनेगा। इनमें चहारदीवारी, मिट्टी भराई, हरियाली, घास और रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। एचएसवीपी की ओर से यह पहल क्षेत्र में हरित वातावरण को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से की जा रही है। पार्कों के निर्माण होने के बाद सेक्टर-9 और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को इनका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इनके बनने के बाद सैर-सपाटे और व्यायाम के लिए दूर स्थित रोजगार्डन तक नहीं जाना पड़ेगा। वार्ड-13 के पार्षद कुलदीप सैनी ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय नागरिक पार्क की मांग कर रहे थे। फिलहाल, लोगों को तीन किलोमीटर दूर स्थित पार्क तक जाना पड़ता था, जिससे बुजुर्ग और छोटे बच्चों को विशेष रूप से परेशानी होती थी। अब पार्क नजदीक बनने के बाद लोग सुबह-शाम की सैर और अन्य गतिविधियों के लिए आसानी से आ-जा सकेंगे। पार्कों में ओपन जिम, बैठने की व्यवस्था और बच्चों के लिए खेल उपकरण भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों को मिलेगी पार्क की सुविधा : वार्ड-13 स्थित सेक्टर-9 में पार्क बनने से गामड़ी क्षेत्र, कबीर नगर, सैनीगंज मोहल्ला, बधवाना गेट के पास के लोग पार्क में सैर कर सकेंगे। एनएच 148-बी से गुजरने वाले वाहन चालक भी पार्क में विश्राम कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें