फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार में मादक पदार्थ ले जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर दबोचे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अपराध शाखा टीम ने गांव ऊण से मादक पदार्थ तस्करी करते हुए कार सवार तीन युवकों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान कटेसरा निवासी प्रदीप, रानीला निवासी जयभगवान उर्फ धोलिया व दिलबाग के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ बौंदकलां पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसआई विशाल की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गांव ऊण में मौजूद थी। उसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कार सवार तीन व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए कटेसरा गांव से होते हुए ऊण की तरफ जा रहे हैं। नाकेबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ऊण-कटेसरा रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसके बाद एक गाड़ी आती दिखाई दी। बाद में पुलिस टीम ने गाड़ी सवारों से पूछताछ की। गाड़ी की जांच के दौरान टीम को परिचालक सीट के सामने डैशबोर्ड से 1 किलो 14 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें