दादरी स्टेशन पर 3:32 बजे पहुंची ट्रेन, पहले दिन 7 सात यात्रियों ने किया सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में मुंबई तक सफर करने वाले वाले यात्रियों के लिए रेलवे मंडल की ओर से भिवानी-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन किया गया है। बुधवार को पहली बार ट्रेन दादरी स्टेशन पर पहुंची और दो मिनट का ठहराव कर मुंबई के लिए रवाना हुई।
बता दें कि लंबी दूरी की स्पेशल गाडि़याें की कुल संख्या 33 पहुंच गई है। जिले के रेल यात्रियों को मुंबई तक पहुंचने के लिए दिल्ली या अन्य बड़े स्टेशनों पर नहीं पहुंंचना पड़ेगा। जिले से मुंबई तक सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मंडल ने दादरी स्टेशन पर गाडी संख्या 09001 भिवानी-मुंबई एसी सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव शुरू कर दिया है।
यह गाड़ी सप्ताह में बुधवार व शनिवार को दोपहर 2:40 बजे भिवानी से चलेगी। दादरी स्टेशन से पहली बार हुए ठहराव से 7 यात्रियों ने मुंबई के लिए रवानगी ली। शहर के रेलवे स्टेशन से प्रति दिन 6 हजार यात्री सफर करते हैं।
बॉक्स : पहले दिन 22 मिनट देरी से पहुंची गाड़ी
रेलवे मंडल ने भिवानी से मुंबई सेंट्रल तक शुरू की गई स्पेशल गाड़ी संख्या 09001 भिवानी रेलवे स्टेशन से रवानगी का समय 02:40 बजे सुनिश्चित किया गया है। लेकिन गाड़ी की रवानगी 3:09 बजे हो सकी। वहीं, दादरी स्टेशन तक पहुंचने का समय 3:08 बजे बताया गया था, लेकिन, स्थानीय स्टेशन पर गाड़ी लगभग 22 मिनट की देरी से 3:32 बजे पहुंची।
वर्सन:
दादरी रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए जाने वाले 7 यात्रियों ने ही रिजर्वेशन करवाया। अब हर सप्ताह ट्रेन बुधवार व शनिवार को ठहराव करेगी। मुंबई जाने वाले यात्री अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं।
-सतीश कुमार, बुकिंग सुपरवाइजर
फोटो-34
दादरी प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची भिवानी-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन। संवाद