फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव छपार के पास कार पलटने से चालक समेत तीन गोरक्षक घायल

Mon, 19 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
घायल चिंटू को पीजीआई के लिए रवाना करते हुए अस्पताल कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव छपार के पास रविवार दोपहर को कार पलटने से चालक समेत तीन गोरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। दादरी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई रेफर किया गया। घायलों की पहचान छपार निवासी अमित, कितलाना निवासी चिंटू और निमड़ी वाली निवासी अनिकेत के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनिकेत, चिंटू और अमित रविवार को कार से कितलाना से चले थे। तीनों कितलाना गोरक्षा दल के सदस्य हैं। चिंटू घायल पशुओं का एंबुलेंस चालक है। इस दौरान छपार होते हुए वे किसी काम से दादरी आ रहे थे। जब वे छपार के पास पहुंचे तो उनकी कार पलट गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में राहगीरों ने देखा तो तीनों को दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। अनिकेत व अमित की हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया। कुछ देर बाद चिंटू की हालत भी नाजुक होने लगी तो चिकित्सकों ने उसे भी पीजीआई रेफर किया। शाम तक तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें