संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लाइनों के मरम्मत कार्य के कारण शहर के विभिन्न भागों में पावर कट लगने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। मकड़ाना 132 केवीए पावर सब स्टेशन, घसोला 33 केवीए व मकड़ानी पावर सब स्टेशन में रविवार को मरम्मत का काम किया गया।
इसके लिए साढ़े सात से तीन घंटे के लिए पावर कट के लिए परमिट लिया गया। नगर के विभिन्न भागों में इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सिटी एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि मरम्मत की वजह से आपूर्ति बाधित रही है। इन तीनों पावर सब स्टेशनों की मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया है।
एसडीओ बताया कि दिवाली पर्व को देखते हुए मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर्व पर बिजली संकट नहीं रहेगा। ट्रांसफार्मर आदि में तेल की जांच की जा रही है। नए जंपर लगाए जा रहे हैं।