फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीज संशोधन विधेयक के विरोध में बंद रहीं बीज की 290 दुकानें

Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड रोड पर बंद पड़ा बीज भंडार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी/ बाढड़ा/ झोझूकलां/ बौंदकलां। हरियाणा बीज संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बीज विक्रेताओं ने हड़ताल रखी। जिला में 290 बीज विक्रेता हैं और सभी की दुकानें बंद रहीं। हालांकि जिले में तीन सरकारी बीज केंद्र भी हैं जो सामान्य की तरह खुले रहे।
विज्ञापन

हालांकि इस समय फसल कटाई एवं कढ़ाई का कार्य चल रहा है। किसान बिजाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बीज की दुकानों पर इतनी बिक्री भी आजकल नहीं हो रही है। बीज की दुकानें बंद होने से किसानों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। कटाई एवं कढ़ाई करने के बाद किसान मई में कपास की फसल की बिजाई शुरू करेंगे। हालांकि चारा के रूप में दो से तीन प्रतिशत किसान ज्वार की बिजाई जरूर कर रहे हैं।
सोमवार को राज्यस्तरीय आह्वान पर बीज उत्पादक एवं विक्रेताओं ने हड़ताल रखी। चरखी दादरी जिला में 290 बीज विक्रेता हैं जबकि बीज उत्पादक नहीं हैं। अकेले शहर में 38 दुकानें हैं और सोमवार को सभी बंद रहीं। बौंद कलां, झोझू कलां, बाढड़ा में भी बीज विक्रेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें