फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 7 माह में टीबी के 28 नए मरीज मिले, 550 पार हुआ आंकड़ा

Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में टीबी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। गत सात माह की बात करें तो 28 नए मरीज मिले हैं। खास बात ये है कि जिन लोगों में ये बीमारी पाई गई हैं, उन्हें इसके बारे में पता तक नहीं था। निरोगी हरियाणा मुहिम के तहत ये छुपे केस मिले हैं। नए केस मिलने के बाद जिले में टीबी के मरीजों की संख्या 550 पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में टीबी मरीजों की संख्या हर साल बढ़ना चिंताजनक है। उपचार की अगर बात करें तो 20 निजी व सरकारी अस्पताल में इस रोग का इलाज किया जा रहा है। इसमें सरकारी अस्पताल में टीबी का इलाज व जांच निशुल्क होता है जबकि प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सक अपना निर्धारित शुल्क लेता है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि दादरी सिविल अस्पताल में जिलास्तरीय टीबी सेंटर है, जिसमें रोग विशेषज्ञ भी मौजूद हैं। इसके अलावा बौंदकलां, झोझूकलां व बाढड़ा सरकारी अस्पताल में भी टीबी की जांच की जाती है। मरीज के सैंपल को सघन जांच के लिए आईआरएल लैब करनाल में भिजवाया जाता है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि टीबी के रोगी को पोषण योजना के अंतर्गत हर माह 500 रुपये दिए जाते हैं। इस बीमारी में मरीज का रोज दवा लेना जरूरी होता है।
दरअसल, गत नवंबर माह से निरोगी हरियाणा मुहिम के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों को इस कैंप में बुलाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की जाती है। नवंबर से लेकर चार जुलाई तक 1539 कैंप लगाए गए हैं। इन कैंप में ही टीबी के 28 नए मरीज पकड़ में आए हैं। इसके अलावा सर्वे में अन्य बीमारियों से भी लोग ग्रस्त मिले हैं।
विज्ञापन


- 500 रुपये मिलती है मासिक नेंशन टीबी मरीजों को हर माह सरकार 500 रुपये पेंशन देती है। ये राशि उनके खातों में डाली जाती है, ताकि वो खुराक पर इसे खर्च कर सके। जिले में टीबी पेंशन में तो कोई समस्या नहीं है लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग जांच के लिए आगे नहीं आ रहे।

- टीबी का मरीज इन बातों का रखे ख्याल
. टीबी के मरीज को मिनरल्स में सेलेनियम, जिंक, फोलिक एसिड और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए।
. बीमारी से ग्रसित मरीज को एकसाथ खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाते रहना चाहिए।
. टीबी के मरीज को खासतौर से हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
. टीबी मरीज समय पर दवा लें और अपना कोर्स पूरा जरूर करे।


निरोगी हरियाणा मुहिम के तहत लगाए जा रहे विशेष शिविर में टीबी के 28 केस मिले हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों के छुपे केस भी पकड़ में आए हैं। पात्र परिवारों से अपील है कि वो स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें