फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिविर में 270 लोगों ने करवाई आंखों की जांच

Mon, 04 Mar 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ईश्वर आई सेंटर और एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से गांव चरखी में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 270 व्यक्तियों की आंखों की जांच की गई। विशेषज्ञों ने जांच कर चश्मे के उपयोग और कुछ मरीजों के ऑपरेशन की जरूरत बताई। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन युक्त खाद्य एवं पौष्टिक आहार लेेने की सलाह दी गई। एमडी राजेश जैन और आई सेंटर की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 20 से अधिक शिविर लगाए जा चुके हैं। शिविर में डॉ. ईश्वर, डॉ. रामचंद्र, राजकुमार, निधि चौहान और प्रमोद ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य मंजीत, भूपेंद्र सिंह, सोमवीर, पूर्व सरपंच जोरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



394 मरीजों ने करवाई स्वास्थ्य जांच, 89 ने किया रक्तदान

चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर गांव इमलोटा के शिव मंदिर में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें संगठन के संस्थापक बलवान साहू ने इमलोटा और भागवी के नागरिकों के बीच के संबंधों में सुधार को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। शिविर में 394 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर 89 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
बलवान ने बताया कि शिविर की अध्यक्षता प्रदीप कलकल, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश कलकल, बसंत शर्मा ने की। इसमें फौगाट खाप, सतगामा खाप, सांगवान खाप, परमार खाप 84, गोधड़िया खाप 40 के पदाधिकारी मुख्य अतिथि रहे। संगठन की युवा विंग के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता अनिल साहू ने गांवों की समझदारी को हरियाणवी परंपरा का निर्वहन बताया।
विज्ञापन

शिविर में 13 नागरिकों ने मरणोपरांत नेत्रदान के फार्म भरे। शिविर में सरपंच रामनिवास जांगड़ा, पूर्व सरपंच धर्मबीर, अजीत पंच, फतेह सिंह जांगड़ा, बलवंत नंबरदार, वेदपाल परमार, राजकुमार वशिष्ठ, नरसिंह डीपीई, सुरेश फौगाट, धर्मबीर नंबरदार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें