फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर 27 लोगों के किए चालान, एक पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश

विज्ञापन
बिना मास्क लगाए बस चलाने पर एक चालक का चालान करती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार दोपहर नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 27 लोगों के मास्क न पहनने पर चालान किए गए। कार्रवाई के विरोध में एक दुकानदार नप टीम से भिड़ गया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

नप सचिव ने बताया कि डीसी राजेश जोगपाल के आदेशों पर बुधवार को चार घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत दोपहर दो बजे बस स्टैंड रोड से की गई। यहां 13 दुकानदारों के चालान के किए गए और 12 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कोर्ट रोड पर तीन के चालान किए गए, जबकि नौ प्रतिष्ठानों में जाकर कोविड गाइडलाइन का जायजा लिया गया। रेलवे रोड और पुरानी सब्जी मंडी रोड पर 12 दुकानदारों के चालान किए गए। नप सचिव ने बताया कि एक दुकानदार का मास्क न पहनने पर जब टीम ने चालान किया तो वह उलझ पड़ा और टीम से दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत डीसी और एसपी को दे दी गई है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ नगर परिषद अधिकारियों ने मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। मास्क न पहनने वाले लोगों पर नगर परिषद टीम ने साढ़े 17 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें