फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25.41 करोड़ से चकाचक होंगी जिले की 26 सड़कें : नैना चौटाला

Fri, 16 Feb 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश की जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार ने 26 ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन सड़कों के पुनर्निर्माण पर 25 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च होंगे। यह जानकारी बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने दी।
विज्ञापन

विधायक नैना ने कहा कि उनके जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग उनके सामने रखी थी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के मांगपत्र पर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की मौजूदा हालात की रिपोर्ट की समीक्षा की।
विधायक नैना के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग ने अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों का एस्टीमेट तैयार करवा कर मुख्यालय भिजवाया। प्रस्ताव को विधायक नैना सिंह चौटाला की मांग पर प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

विधायक नैना ने बताया कि गांव कारीधारणी अप्रोच रोड, बिंद्राबन अप्रोच रोड, कारी आदू अप्रोच रोड, असावरी अप्रोच रोड, घसौला से बलकरा अप्रोच रोड, श्यामकलां से द्वारका सड़क, पंचगांव, जेवली से जेवली मंदिर अप्रोच रोड, हंसावास से किष्कंधा, निहालगढ़, टोडी अप्रोच रोड, श्यामकलां से सांगवान रोड, महराणा और बिरहीं कलां अप्रोच रोड की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।
विधायक नैना ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दूधवा से चिड़िया वाया दातौली सड़क मार्ग, जावा से बीजणा, झोझूकलां से रामलवास, मांढी हरिया-बेरला सड़क, बधवाना से जावा रोड, लाड से धनासरी वाया नांधा सड़क, गांव नीमड़-बडेसरा से कान्हड़ा आदि सड़क मार्गों के नवनिर्माण को भी स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। उन्होंने बताया कि गत चार वर्षों में हलके की 59 सड़कोंं के नवनिर्माण पर 217 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें