चरखी दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास कार्यों को लेकर बड़ी पहल की गई है। दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग सहित 26 सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 75 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार ने व्यापक योजना तैयार की है।लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने दादरी क्षेत्र के समग्र विकास का वादा किया था, जिसमें सड़क सुधार प्राथमिकता में रहा। ग्रामीण दौरों के दौरान उन्हें विभिन्न ग्राम पंचायतों से सड़क संबंधी मांग-पत्र प्राप्त हुए थे, जिन्हें उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विभागीय अधिकारियों ने दादरी हलके की 27 सड़कों को चिन्हित कर कार्यवाही शुरू की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में कुल 95 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण व सुधार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि दादरी विधानसभा की 7 सड़के नये सिरे से बनाई गई हैं जिनमें बिगोवा संपर्क मार्ग, बास से बिगोवा, समसपुर मार्ग, गांव रानीला से जैन मंदिर, डोहकी-मानकावास से चरखी, पैंतावास खुर्द व गांव सांवड़ से बडाला रोड शामिल हैं। इन सात सड़कों के निर्माण पर करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं, करीब 6 करोड़ की लागत से गांव लोहरवाड़ा,-झिंझर से सांवड़ व गांव सांतौर से बिरोहड़ का सड़कों निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
इन सड़कों का होगा निर्माण
सड़क मार्ग
अनुमोदित बजट (लाख रुपये)
दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग
3761.82
मालपोष से कैनाल रोड
207.31
पांडवान से लोधावाला आश्रम
489.97
हिंडोल से भिवानी रोड
175.82
लोहरवाड़ा से बिगोवा 354.51
सांजरवास-रानीला से अचिना ताल
215.39
लांबा-कोहलावास रोड
167.08
समसपुर-खातीवास रोड
123.84