फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मतगणना में 250 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी, 400 पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा

Mon, 03 Jun 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में संयुक्त प्रेसवार्ता करतीं डीसी मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष्ठ।  - फोटो : चरखी दादरी में संयुक्त प्रेसवार्ता करतीं डीसी मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष्ठ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। मतगणना और इसमें सहयोग के लिए 250 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जबकि 400 पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा घेरा मजबूत रखने का जिम्मा सौंपा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर और जिला पुलिस कप्तान पूजा वशिष्ठ ने रविवार को डीसी कैंप कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता कर मतगणना की तैयारी पूरी होने का दावा किया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप ने बताया कि मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि दोपहर तक जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पूरी कर ली जाएगी। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट के सभी जिलों के पोस्टल बैलेट की गणना नारनौल में ही होगी।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे। इसलिए सभी संबंधित कर्मचारी अपने मोबाइल घर पर ही रखकर आएं। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अधिकृत मतगणना एजेंटों सहित सभी की तलाशी होगी और माचिस, तरल रसायन, मोबाइल आदि अंदर ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी को दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग आईकार्ड जारी किया गया है। कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला स्तर का आईकार्ड दिया गया है जो दोनों स्थानों के लिए मान्य होगा। मतगणना के लिए करीब 250 कर्मचारी एवं अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे।

- सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जाएगी। स्ट्राॅंग रूम से लेकर मतगणना केंद्रों तक मतगणना की हर गतिविधि को कैमरे में कैद किया जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी होगी।

- 14 टेबल पर 18 चक्र में पूरी होगी मतगणना
उपायुक्त ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के 243 मतदान केंद्रों की मतगणना जनता काॅलेज के लाइब्रेरी हाॅल में और 239 मतदान केंद्रों वाले बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जेडीकेडीईएस स्कूल के हाॅल में होगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में गिनती के दौरान कुल 18 चक्र होंगे और इसके लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी।

- बिना अनुमति कोई नहीं कर सकेगा प्रवेश

उपायुक्त ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। मतगणना केंद्रों में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, प्रत्याशी, उनके चुनाव एजेंट और मतगणना एजेंट, भारत निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी से अधिकृत व्यक्ति ही मतगणना केंद्र में प्रवेश कर पाएंगे।


मीडिया कर्मियों को भी प्राधिकृत पत्र के साथ मिलेगा प्रवेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान केवल प्राधिकृत मीडियाकर्मी ही केंद्र परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी मीडिया कर्मी चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए पहचान पत्र के बिना मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्हें अपना प्राधिकृत पत्र साथ लाना होगा।


- हर चक्र की गिनती पर माइक्रो ऑब्जर्वर रखेंगे नजर

उपायुक्त ने बताया कि मतगणना के लिए लगाई गई प्रत्येक टीम में तीन अधिकारी एवं कर्मचारी को शामिल किया गया है। प्रत्येक मतगणना केंद्र के लिए 14-14 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं जो हर चक्र की गिनती पर नजर रखेंगे।



मतगणना संबंधी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। मतगणना परिणाम घर बैठे भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें चुनाव आयोग की वेबसाइट result.eci.in पर जाना होगा। वोटर हेल्पलाइन एप पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। - मनदीप कौर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।



मतगणना के दौरान काॅलेज रोड बंद रहेगा। करीब 400 सुरक्षाकर्मी केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। केंद्र के अंदर पहले सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी आईटीबीपी के जवानों की होगी और उसके बाद दूसरे सुरक्षा घेरे में एचएपी की ड्यूटी रहेगी। तीसरे सुरक्षा घेरे की व्यवस्था को जिला पुलिस देखेगी। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें