फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी की मंडी से सरसों की 25 फीसदी उठान बाकी, किसानों को किया 270 करोड़ का भुगतान

Wed, 07 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी की अनाज मंडी में धीमी उठान से लगी सरसों की ढेरियां।
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। दादरी जिले की दो मंडियों और एक उप खरीद केंद्र पर इस बार 445 करोड़ रुपये की सरसों पहुंची।
विज्ञापन

इसमें से एजेंसी ने 434 करोड़ रुपये की सरसों खरीदी और 329 करोड़ की सरसों गोदामों में पहुंचाकर 19,513 किसानों के खातों में 270 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। फिलहाल खरीद केंद्रों से 25 फीसदी सरसों की उठान बाकी है और उसके बाद ही इस सरसों की भुगतान प्रक्रिया शुरू होगी।
जिले की दादरी और बाढड़ा मंडी समेत झोझूकलां केंद्र पर सरसों की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी, जो अब खत्म हो चुकी है। इस खरीद सीजन में जिले की मंडियों में 7.48 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई और एजेंसी ने खरीद केंद्रों पर पहुंची सरसों में से 7.30 लाख क्विंटल की खरीद की। खरीद के मुकाबले उठान की रफ्तार काफी धीमी है। मंगलवार सुबह तक की स्थिति देखें तो 5.52 लाख क्विंटल सरसों की उठान हो चुकी है जबकि 1.90 लाख क्विंटल की उठान अभी बाकी है। सर्वाधिक 1.25 लाख क्विंटल से अधिक सरसों दादरी मंडी में पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन दादरी मंडी में 5.07 लाख क्विंटल की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी ने 4.96 लाख क्विंटल खरीदी है। बाढड़ा मंडी में 1.14 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है और इसमें से 1.08 लाख क्विंटल की खरीद हुई है। झोझूकलां केंद्र पर 1.26 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है और यहां 1.24 लाख क्विंटल सरसों खरीदी गई है। 30,934 किसान सरसों लेकर तीनों खरीद केंद्रों पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें