फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद सीजन के 25 दिन बीते, 50 हजार क्विंटल गेहूं की भी नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुए 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिले के 65 प्रतिशत खरीद केंद्र अभी वीरान ही पड़े हैं। जिले में बनाए गए आठ में से पांच केंद्रों पर अब तक किसान गेहूं लेकर ही नहीं पहुंचे हैं जबकि बाकी तीन केंद्रों पर भी उम्मीद से काफी कम किसान पहुंचे हैं। अब तक जिले में 50 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद भी नहीं हो पाई है। अहम बात यह है कि इस बार किसान वेयर हाउस एजेंसी को गेहूं बेचने में कतई दिलचस्पी नहीं ले रहे और परिणामस्वरूप एजेंसी जिले में गेहूं का एक भी दाना नहीं खरीद पाई है।
विज्ञापन

25 अप्रैल की शाम तक की अगर बात करें तो 640 किसानों ने सरकारी एजेंसी को 49973 क्विंटल गेहूं बेचा है। यह पिछले साल के मुकाबले बहुत कम है जबकि मंडी में आवक का यह पीक समय है। इसके बावजूद खरीद केंद्रों पर प्रतिदिन औसतन 20 ही किसान पहुंच रहे हैं। इनमें से कई किसान आढ़तियों को भी फसल बेच रहे हैं।
इस सीजन में गेहूं खरीद के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए है। इनमें से सिर्फ तीन केंद्रों पर ही गेहूं की सरकारी एजेंसी हैफेड खरीद कर रही है। चार केंद्रों पर खरीद की जिम्मेदारी वेयर हाउस की है, जबकि एक कॉमन खरीद केंद्र बनाया गया है। अब तक गेहूं की सारी सरकारी खरीद हैफेड ने ही की है।
विज्ञापन

अभी तक 658 किसान खरीद केंद्रों पर 51872 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे हैं। इनमें से 640 किसानों ने 49973 क्विंटल गेहूं सरकारी एजेंसी को बेचा है। इनमें सबसे ज्यादा खरीद बौंदकलां केंद्र पर की गई है। बौंदकलां केंद्र पर 404 किसान करीब 36 हजार क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे और इनमें से 400 किसानों ने करीब 35 हजार क्विंटल गेहूं हैफेड को बेचा है। छपार केंद्र पर 93 किसान 5395 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे हैं और इन सभी किसानों ने गेहूं हैफेड को बेचा है। दादरी मंडी में अब तक 161 किसान 10788 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे हैं और इनमें से 147 किसानों ने 9703 क्विंटल गेहूं हैफेड को बेचा है।
- 40 लैब सरसों के भाव सोमवार को 200 रुपये गिरे -
वहीं, सोमवार को सरसों का भाव शनिवार व रविवार के मुकाबले करीब 200 रुपये गिर गया। शनिवार को 40 लैब की सरसों का भाव करीब 6850 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि सोमवार को 40 लैब सरसों का भाव 6650 रुपये प्रति क्विंटल रहा। सोमवार को 81 किसान 2353 क्विंटल सरसों लेकर मंडी में पहुंचे। इन सभी किसानों ने अपनी फसल आढ़तियों को बेची।
सोमवार को 14 किसानों ने बेचा गेहूं -
सोमवार को दादरी मंडी में किसानों की चहल-पहल कम रही। अधिकारियों के अनुसार 14 किसानों ने ही दादरी मंडी पहुंचकर हैफेड को 1222 क्विंटल गेहूं बेचा। हालांकि कुछ किसानों ने आढ़तियों को भी अपनी उपज दी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें