फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जून में यातायात नियम तोड़ते 2499 चालक पकड़े, हर दिन 83 पर हुई कार्रवाई

Sun, 09 Jul 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड के सामने वाहन चालकों के चालान करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में लोग धड़ल्ले से यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके जहन में पुलिस कार्रवाई का भी डर नहीं है जबकि इस लापरवाही पर उन्हें मोटा जुर्माना भुगतना पड़ रहा है। जून माह 30 दिनों में पुलिस टीमों ने 2499 चालकों को यातायात के नियम तोड़ते पकड़ा। इस लिहाज से एक दिन में 83 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। सर्वाधिक 305 चालान गलत दिशा में वाहन दौड़ाने पर किए गए। पुलिस की ओर से यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर दो करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अपनी कमर कस रखी है। बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कर्मचारी कोई भी कोताही बरतने के मूड में नही है। इसी का नतीजा है कि पुलिस ने पिछले माह अभियान चलाकर करीब 2500 चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों के चालान किए। यातायात नियमों को नजरअंदाज करने वाले 32 चालकों के वाहन जब्त किए गए और उन्हें पैदल ही घर भेजा गया।


पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत के दिशा-निर्देश पर जिले में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान चलाने के साथ सख्ती भी बरत रही है। पुलिस की नरमी के बावजूद भी करीब 2500 चालक यातायात नियम तोड़ते पकड़े गए। अगर पुलिस पूरे माह सख्ती बरतती को चालान संख्या पांच हजार से पार पहुंच जाती। अभियान के दौरान पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों पर पूरी सख्ती बरती। वहीं, बुलेट बाइक का साइलेंसर बदलवाकर पटाका बजाने पर आठ चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने उनकी बुलेट बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत का कहना है कि पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक करती रहती है, बावजूद इसके जो चालक नियमों को ताक पर रखता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


जानिये...कितने चालकों ने तोड़े कौन-से नियम
चालान का कारण- चालान संख्या
गलत दिशा- 305
लाइन चेंज- 248
नो पार्किंग - 190
हेलमेट - 34
अंडर ऐज - 12

इंश्योरेंस- 14
प्रदूषण- 17
डेंजर्स ड्राइव- 03
ओवर स्पीड- 07
ब्लैक फिल्म - 03
(नोट: इनके अलावा पुलिस टीम ने 1666 चालान अन्य खामियां मिलने पर किए)



- यातायात नियम तोड़ने पर ये जुर्माना भुगतना पड़ेगा
गलत दिशा में वाहन दौड़ाने पर 500 रुपये का चालान
डेंजर्स ड्राइव करने पर 5000 रुपये का चालान
अंडर ऐज वाहन चलाते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का चालान
प्रदूषण सर्टिफिकेट बिना वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये का चालान
बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 1000 रुपये का चालन
बुलेट से पटाखे बजाने पर 10 हजार से अधिक का चालान
वाहन का इंश्योरेंस नहीं होने पर 2 हजार रुपये का चालान।


सड़क हादसों को कम करने के लिए जिला पुलिस नियमित अंतराल पर जागरूकता अभियान चलाता है। फिर भी अगर कोई चालक लापरवाही बरतकर नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्ती बरती जाती है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अगर पालन किया जाए तो हादसे स्वत: ही कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

नितिका गहलोत, पुलिस अधीक्षक, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें