फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 दिन में मिले बुखार के 2462 रोगी

Sun, 15 Sep 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करवाया रैपिड फीवर सर्वे, 1.03 लाख लोगों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन

प्रतिदिन बुखार से ग्रस्त हो रहे जिले में 246 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में पिछले एक माह से बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, पिछले 10 दिनों की बात करें तो 2462 बुखार के रोगी मिले हैं। इस लिहाज से एक दिन में 246 लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
इस मौसम में ये आंकड़े चिंताजनक हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। इस समय अवधि के अंदर जिले में डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव केस भी पाए गए हैं। बुखार के अलावा खांसी, चर्म रोग, पेट के रोगों के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर में रैपिड फीवर सर्वे करवाया है। इसके तहत 1 से 10 तारीख तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्र में जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की। दादरी जिले में भी इसके तहत विशेष टीमों का गठन किया गया है। इनमें 500 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इस काम में संबंधित क्षेत्र की कार्यकर्ता की भी मदद ली गई।
सर्वे के दौरान जो लोग बुखार से ग्रस्त मिले, उनके डेंगू और मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए। इन नमूनों की जांच मातृ-शिशु अस्पताल स्थित लैब में की गई। अगर कोई पॉजिटिव केस मिला तो उसकी सूचना मरीज को तत्काल दी गई। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि नवंबर तक यह सर्वे चलेगा और माह के पहले दिन टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी।

- डेंगू के 9 तो मलेरिया के मिल चुके 7 केस
मौजूदा सीजन में बुखार से ग्रस्त मरीजों के अलावा नियमित अंतराल पर डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव केस भी मिल रहे हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू के 9 तो मलेरिया के 7 मामले सामने आ चुके हैं। अहम बात यह है कि शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में डेंगू व मलेरिया मरीज मिले हैं।


- प्रत्येक टीम में हैं दो कर्मचारी

रैपिड फीवर सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन किया हुआ है। संबंधित क्षेत्र के सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की भी इसमें जिम्मेदारी तय की हुई है। एक टीम में दो कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


- इस मौसम में इन बातों का रखें ख्याल

. घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें
. कूलर और फ्रिज की सप्ताह में एक बार सफाई करें
. शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े ही पहनकर सोएं
. रात को खिड़की तभी खोलें, जब इसमें जाली लगी हो
. दूषित पानी का सेवन करने से बचें और पानी को उबालें
. बुखार आने या सेहत खराब होने पर चिकित्सक से राय लें

वर्सन:
रैपिड फीवर सर्वे के तहत घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसके तहत 1.03 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 2462 लोग बुखार से ग्रस्त मिले। जो लोग बुखार से ग्रस्त मिले हैं उनकी मलेरिया जांच के लिए स्लाइड भी तैयार करवाई गई है।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी

फोटो 24
शहर में मरीज के खून के नमूने लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें