रॉयल्टी राशि के लिए पिचौपा कलां माइनिंग जोन में शनिवार को भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में खनन के एवज में राॅयल्टी न देने पर ग्रामीणों का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र की अनेक खापों व किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरने को समर्थन दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
खनन क्षेत्र में प्रीतम बलाली की अध्यक्षता में 14वें दिन भी धरना जारी रहा। प्रीतम ने कहा कि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन कंपनी नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। जब तक माइनिंग कंपनी पंचायत के खाते में राशि जमा नहीं करवाती है तब तक खनन का काम बंद रखा जाएगा।
धरने में संदीप, कुलदीप, सोनू, कृष्ण, राजेश शर्मा, भागम, बीडीसी जसवंत, सूबे सिंह, सोनू नंबरदार, रामधन नंबरदार, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो 39
गांव पिचौपा कलां पहाड़ी क्षेत्र में धरने पर बैठे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत : समिति