जिले में मंगलवार को 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में 11 महिलाएं भी हैं। 11 संक्रमित दादरी शहर के और 13 अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को ट्रेस कर लिया है। इसके अलावा मंगलवार को 17 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि मंगलवार को छपार निवासी 60 वर्षीय महिला, दादरी निवासी 24 वर्षीय युवक, शहर निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, बौंदकलां निवासी 24 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवती और 18 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सिविल अस्पताल के समीप रहने वाली 58 वर्षीय महिला, ढाणी फौगाट निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला, प्रेम नगर निवासी 66 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।
डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि मिसरी गांव निवासी 27 वर्षीय युवक, ढाणी फौगाट निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, हीरा चौक निवासी 51 वर्षीय महिला, कादमा निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर निवासी 52 और 50 वर्षीय व्यक्ति समेत 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। नया अटेला निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति और पैंतावास कलां निवासी 45 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।
मंगलवार को लिए 851 सैंपल
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार शाम तक जिले से 57637 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 55709 की रिपोर्ट निगेटिव और 903 की पॉजिटिव आई है। जिलें में अब तक 694 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 201 उपचाराधीन हैं। अब तक आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को 851 सैंपल लिए गए।