फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टीमों ने स्कूलों में जाकर 110 वाहन जांचे, अनियमितता मिलने पर 23 के चालान, 4 जब्त

Mon, 15 Apr 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चेकिंग टीम की ओर से जब्त की गई निजी स्कूलों की बसें। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले में रविवार को तीसरे दिन भी स्कूली वाहनों की जांच की मुहिम जारी रही। साप्ताहिक अवकाश के बावजूद आरटीए और पुलिस टीमें जिले के विभिन्न निजी स्कूलों में पहुंचीं और वहां खड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान 27 वाहनों में सुरक्षा संबंधी नियम पूरे नहीं मिले। इस कारण 23 वाहनों के चालान किए गए जबकि चार को जब्त किया गया। आरटीए और पुलिस टीमों ने कुल 1,46,500 रुपये जुर्माना भी किया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले के उन्हानी गांव के पास हुए स्कूल बस हादसे के बाद से दादरी जिले में लगातार निजी स्कूलों के वाहनों की टीमें जांच कर रहीं हैं। इस मुहिम की शुरुआत शुक्रवार से की गई थी। टीम ने पहले दिन 38 वाहन जांचे थे। इनमें से नौ चालकों के चालान किए गए थे जबकि तीन को जब्त किया गया था। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन टीमों ने 73 वाहनों की जांच कर 35 वाहनों के चालान किए गए थे जबकि पांच को जब्त किया गया था।
रविवार को अवकाश के बावजूद चेकिंग मुहिम जारी रखते हुए आरटीए और पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंचीं और छोटे वाहन से लेकर बसों तक की जांच की। दोनों टीमों ने 110 वाहन जांचे और अनियमितता मिलने पर 23 के चालान किए जबकि चार वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन


किस टीम ने क्या की कार्रवाई
आरटीए टीम ने रविवार को 28 स्कूली वाहनों की जांच की। टीम ने खामियां मिलने पर 12 वाहनों के चालान किए जबकि चार को जब्त किया गया। पुलिस टीमों ने 82 वाहनों की जांच कर 11 के चालान किए। आरटीए टीम ने 1.30 लाख रुपये और पुलिस टीम ने 16,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें