फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोस क्षेत्र से 23 उम्मीदवारों ने भरे 30 नामांकन पत्र

Wed, 08 May 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों से संबंधित सभी कागजात ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति नो योर कैंडिडेट नामक एप डाउनलोड करके इसकी जानकारी ले सकता है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 23 उम्मीदवारों ने 30 नामांकन पत्र भरे हैं। आगामी नौ मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि दादरी जिला भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां से नामांकन की अंतिम तिथि तक 23 उम्मीवारों ने कुल 30 नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। इन सभी उम्मीदवारों के नामांकन से संबंधित दस्तावेज एनकोर के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। अब कोई भी नागरिक निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप नो योर कैंडिडेट को डाउनलोड करके इन कागजात को देखकर उम्मीदवारों के बारे में सारी जानकारी ले सकता है।

चुनाव आयोग ने आईएएस आर. गजलक्ष्मी को लगाया भिवानी सामान्य पर्यवेक्षक
चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भिवानी-महेंद्रगढ़-08 लोकसभा क्षेत्र के लिए आर. गजलक्ष्मी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित शिकायत और सुझाव के संबंध में रोजाना शाम तीन से चार बजे के बीच सामान्य पर्यवेक्षक से मुलाकात सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2009 बैच की आईएएस आर. गजलक्ष्मी तमिलनाडु कैडर से हैं। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत और सुझाव के लिए कोई भी नागरिक बीएंडआर विभाग नारनौल के निरीक्षण भवन में कमरा नंबर तीन में रोजाना शाम तीन से चार बजे के बीच मुलाकात कर सकता है। उनके मोबाइल फोन नंबर 9253481565 पर भी संपर्क कर सकते हैं अथवा व्हाट्सएप पर भी संदेश भेज सकते हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़-08 लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित शिकायत उनके समक्ष रखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें