चरखी दादरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझू कलां व कादमा शाखा के समाजसेवा प्रभाग की ओर से राजयोगिनी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य में भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में दिल्ली कैंट से सेना की रक्त वाहिनी टीम ने 229 यूनिट रक्त एकत्रित किया। लीलाराम तिवाला ने 46 वीं बार रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ डाॅ. मेजर योगेंद्र देशवाल , डिप्टी सीएमओ डॉ.आशीष मान, कन्नी प्रधान सूरजभान सांगवान, ब्रह्माकुमारी वसुधा, डाॅ. संजीव मड़िया, डाॅ. मेजर नरेंद्र सिंह, पूर्व गौरव सैनिक सोसाइटी प्रधान सोमवीर शर्मा ने किया।
बाढढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेद पातुवास के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे नरेश कुमार ने रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करता है। ब्रह्माकुमारी ज्योति ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद दिया। अस्पताल के निदेशक डाॅ. विनय सांगवान व राही एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू ने भी विचार रखे। शिविर में झोझू कलां व्यापार मंडल प्रधान नरेश ठेकेदार, सामाजिक कार्यकर्ता बिशन सिंह आर्य, संजू सांगवान का सहयोग रहा। लीलाराम तिवाला ने 46 वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमार सुनील कुमार, सुरेंद्र, सोम ,पूर्व मुख्याध्यापक विनोद सांगवान, सूबेदार रोहताश सांगवान आदि मौजूद रहे।