फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नारकोटिक्स टीम ने आरोपी से बरामद की 225 ग्राम चरस

Fri, 19 Apr 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नारकोटिक्स टीम की गिरफ्त में मादक पदार्थ बेचने का आरोपी इमलोटा निवासी मनोज। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट ने इमलोटा गांव से मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को दबोचा है। उसके पास से 225 ग्राम चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स भिवानी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली कि इमलोटा निवासी मनोज मादक पदार्थ की बिक्री करता है। इस आधार पर आरोपी को दबोचने के लिए विभागीय टीम को इमलोटा गांव भेजा गया। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स टीम ने मनोज को काबू किया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी लेकर कब्जे से 225 ग्राम चरस बरामद की गई।
निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत से रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इसके तहत टीम उसके गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से कहीं भी नशा बिकने की सूचना हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना देने की अपील की है। मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने कई माह से पूरे प्रदेश में अभियान चलाया है। इसके तहत कई जगह दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें