दादरी खाद बिक्री केंद्रों पर किसानों की उमड़ी भीड़। संवाद
:::::::::::::::::::::::::::::::
- दादरी में सोमवार को पुलिस सुरक्षा में बांटी गई खाद, किसानों की उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। जिले में विभिन्न केंद्रों में खाद का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों की भीड़ बनी रही। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। दादरी पुरानी अनाज मंडी में जमींदारा सोसायटी की ओर से 2200 बैग यूरिया खाद के बांटे गए।
शनिवार को जिले में 14 हजार बैग यूरिया खाद पहुंची है। जिले में अब तक 4228 एमटी यूरिया खाद पहुंची है। खरीफ सीजन में सितंबर तक 35 हजार एमटी की जरूरत है। वहीं, सोमवार सुबह से ही खरीद केंद्रों के बाहर किसानों की भीड़ बननी शुरू हो गई। किसानों की लंबी लाइन लगी रही। धूप में किसान डटे रहे। शाम तक खाद का वितरण किया गया।
वहीं, बाढड़ा सहकारी केंद्र के बाहर किसानों की भीड़ बनी रही। खाद आने की सूचना मिलते ही पुरुष व महिला किसान केंद्र में पहुंच गए। 50 गांवों के किसानों के लिए 600 बैग ही मंगवाए गए। किसानों में आक्रोश बना रहा।मौके पर पहुंचे कृषि अधिकारी डाॅ. अजय भामा व पुलिस टीम ने स्थिति पर नियंत्रण कराया। किसानों को लाइनों में खड़ा करवाकर खाद का वितरण करवाया।
- किसान बोले- खाद के लिए करना पड़ रहा इंतजार
खाद लेने आए किसान रामकिशन, कपूर सिंह, नरेश, आनंद, रमेश, स्नेहपाल, बीरमति, संतोष, कमला देवी, भतेरी ने बताया कि क्षेत्र में नाममात्र की डीएपी व यूरिया खाद आ रही है। किसानों को धूप में लाइनों में खड़ा होकर खाद लेनी पड़ रही है। प्राइवेट खाद केंद्रों से खाद खरीदने पर दो बैग यूरिया के साथ अन्य जिप्सम व जिंक की थैली खरीदने के लिए विवश किया जाता है। मौजूदा समय में बाजरा, कपास में यूरिया खाद के छिड़काव की जरूरत है।
वर्सन
सप्ताह में तीसरी बार यूरिया व डीएपी खाद पहुंची है। शांतिपूर्ण ढंग से वितरण करवाया जा रहा है। खंड कृषि अधिकारी डाॅ. अजय भामा ने यूरिया व डीएपी खाद की खपत कम है। इन खाद की लगातार आपूर्ति की जा रही है।
-जयबीर, प्रबंधक, सहकारी समिति श्यामकलां