फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में बिजली कट लगने पर भी बाधित नहीं होंगी सेवाएं

Mon, 21 Jul 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के छत पर लगी सोलर प्लेटें देखने पहुंचे एनटीपीसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स
विज्ञापन
स्वास्थ्य
विज्ञापन

फोटो 29
नागरिक अस्पताल की छत पर लगीं सोलर प्लेटें देखने पहुंचे एनटीपीसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद

- करीब एक करोड़ की लागत से लगाए गए 174 किलोवॉट क्षमता का सोलर प्लांट हुआ शुरू, एनटीपीसी झाड़ली के अधिकारी पहुंचे शुभारंभ करने
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बिजली कट लगने पर भी नागरिक अस्पताल में अब स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक करोड़ की लागत से लगाए गए सोलर प्लांट का शुभारंभ कर दिया है। बत्ती गुल होने की स्थिति में सोलर प्लांट से पूरे नागरिक अस्पताल में बिजली की आपूर्ति होगी। इस सुविधा का लाभ करीब एक हजार मरीजाें को मिलेगा।
एनटीपीसी झाड़ली के सहयोग से नागरिक अस्पताल में करीब छह माह पहले एक करोड़ की लागत का सोलर प्लांट लगाया गया था। इसकी क्षमता 174 किलोवॉट है। प्लांट स्थापित होने के बावजूद बंद था। इसके चलते पावर कट लगने पर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। इससे मरीजों को भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस स्थिति को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने एनटीपीसी झाड़ली के अधिकारियों से सोलर प्लांट का उद्घाटन करने का आग्रह किया है। इसके बाद एनटीपीसी झाड़ली के अधिकारी सोमवार को दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन की अध्यक्षता में सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। सोलर प्लांट शुरू होने के बाद अब स्टाफ को मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में मरीजों को उपचार नहीं करना पड़ेगा। लैब की मशीनें बत्ती गुल होने पर भी सोलर प्लांट के जरिये चालू रहेंगी।
- डेढ़ साल से बनी बिजली समस्या
नागरिक अस्पताल की बात करें तो पिछले करीब डेढ़ साल से यहां बिजली संबंधी समस्या बनी थी। कई बार तो ओपीडी पर्ची बनाने से लेकर ऑपरेशन तक पर प्रभावित हुए। इससे मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। सोलर प्लांट चालू होने के बाद विभाग का दावा है कि अब बिजली संकट नहीं रहेगा।

- जेनरेटर में डीजल की रहती है दिक्कत
दादरी नागरिक अस्पताल वैसे तो हॉटलाइन से जुड़ा है, लेकिन, बावजूद इसके पावर कट लगते हैं। वहीं, बिजली गुल होने पर जेनरेटर चलाने के लिए विभाग के पास बजट का संकट रहता है। इसके मद्देनजर ही सोलर प्लांट स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


वर्सन
मरीजों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से एनटीपीसी झाड़ली ने नागरिक अस्पताल में सोलर प्लांट लगवाया है। सोमवार को इसका शुभारंभ कर दिया गया है। अब मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
-दिलीप कईर्बोता, कार्यकारी अधिकारी, एपीसीपीएल

वर्सन
बिजली किल्लत अब अस्पताल में नहीं रहेगी। सोलर प्लांट वर्किंग में आ गया है। बिजली गुल होने पर भी अब तमाम स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रहेंगी।

-डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें