चरखी दादरी। शहर स्थित गुरुकुल आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय स्कूली खेल योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-11, 14, 17 और 19 आयुवर्ग के साधकों ने भाग लिया। स्पर्धा में जिले के 200 योग साधक शामिल हुए। इनमें से 21 साधकों का चयन राज्य स्तरीय योग स्पर्धा के लिए हुआ।
कोच ललित आर्य ने बताया कि गुरुकुल के अंडर-11 में रौनक व राज देसवाल प्रथम दो स्थानों पर रहे। अंडर-14 में अभय, मनदीप, बलराज, योगेश, साहिल, लक्की ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंडर -17 में दीपांशु, राहुल, देवराज, हैप्पी, रौनक, शुभम ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 19 में यश, विचार, हितेश, रितिक, अंकित, पुष्पेंद्र कुमार व कपिल ने उत्तम योग क्रिया कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें से 21 योग साधक अब राज्य स्तरीय योग स्पर्धा में भाग लेंगे। आचार्य प्रवीण योगी ने शिक्षा विभाग व सभी डीपीई, पीटीआई, कोच एवं खिलाड़ियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जय-पराजय, सुख-दुख, लाभ-हानि ये जीवन के अंग हैं। इस दौरान पीटीआई रविंद्र मिसरी, पीटीआई किरण, दिनेश शास्त्री, रितेश शास्त्री, पीटीआई प्रदीप, नरेश बलाली, सुरेंद्र आर्य, महीपाल शास्त्री, रोहित शास्त्री, मनुदेव, सोनू आदि मौजूद रहे।
फोटो - 03
शहर स्थित आर्य गुरुकुल में आयोजित स्पर्धा के दौरान योग क्रिया का प्रदर्शन करते साधक। संवाद