फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी में 21 एमएम तो बाढड़ा क्षेत्र में 19 एमएम बारिश

Tue, 05 May 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोज गार्डन में शाम को खेलते हुए बच्चे।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। रविवार रात को अचानक बदले मौसम ने जिलेवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मात्रा में वर्षा दर्ज की गई। खंड दादरी में सबसे अधिक 21 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि बाढड़ा क्षेत्र में 19 एमएम हुई। इसके अलावा बौंद कलां में भी हल्की बारिश दर्ज की गई जहां तीन एमएम पानी बरसा।
विज्ञापन


दिन का पारा 6 डिग्री घटा
बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। दिन के तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं बारिश के बाद यह गिरकर 33 डिग्री पर आ गया। रात के तापमान में भी कमी आई और यह 24 डिग्री से घटकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ नजर आया। आसमान में हल्के बादल जरूर दिखाई दिए, लेकिन दिनभर धूप खिली रही।

किसानों को भी फायदा
किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हुई हल्की बारिश से जमीन में नमी बनी रहती है जिससे आगामी फसलों की तैयारी में मदद मिलती है।
विज्ञापन


वर्सन:
मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश का अनुमान जताया गया था। जिसके बाद दादरी में 21 एमएम तो बाढड़ृा में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम सुहावना बन गया है।
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रभान श्योराण, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें