फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंतिम दिन 2000 युवाओं ने भरा सामान्य पात्रता परीक्षा का आवेदन

Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य पात्रता परीक्षा यानी सीईटी के आवेदन का वीरवार अंतिम दिन रहा। राहत की बात यह है कि अंतिम दिन बेवसाइट चली और करीब 2,000 युवाओं ने आवेदन फार्म जमा कराए। हालांकि, देर शाम तक आवेदन की तिथि बढ़ाने संबंधी कोई सूचना नहीं आई। युवा इसका बेसब्री से इंतजार करते रहे।
सीईटी की बेवसाइट तो पिछले कुछ दिनों से चल रही है, लेकिन, सरल पोर्टल ठप होने के कारण आवेदक डोमिसाइल, बैकवर्ड सर्टिफिकेट व अन्य प्रमाणपत्र नहीं बनवा पाए। इसके चलते वे सीईटी के लिए भी आवेदन नहीं कर पाए। 12 जून को अंतिम तारीख होने के कारण वीरवार सुबह ही युवाओं की सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर स्थित सीएससी संचालक सोमबीर और राजेश आर्य ने बताया कि इस बार जिले के करीब 2,000 से अधिक युवा सीईटी फार्म भरने से वंचित रह गए। उन्होंने बताया कि बुधवार और वीरवार को जिले से करीब 4,000 आवेदन फार्म जमा हुए। उन्होंने बताया कि दस्तावेज न बन पाने के कारण बीसी और एससी श्रेणी के युवाओं को सामान्य श्रेणी में आवेदन करना पड़ा। पहली बार सीईटी के लिए आवेदक परेशान हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें