फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नई अनाज मंडी में आज 2000 लोग करेंगे योगाभ्यास

Sat, 20 Jun 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय की नई अनाज मंडी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रोहतक मंडल के आयुक्त आईएएस राजीव रत्न मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

जिलेभर में योग दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हजारों लोग सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे। जिला मुख्यालय के अलावा जिले के तीनों खंडों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाढड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक उमेद पातुवास मुख्य अतिथि होंगे जबकि बौंदकलां में हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भारत भूषण व झोझू कलां में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सांगवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इसके अलावा प्रशासन के तमाम अधिकारी व कर्मचारी भी योग करते हुए दिखाई देंगे। प्रशासन ने प्रत्येक कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें