फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झूठा निकला 200 करोड़ का दावा, विक्रम के खाते में मिले 28 हजार

Fri, 08 Sep 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बेरला निवासी विक्रम का खाते में 200 करोड़ रुपये आने का दावा बाढड़ा थाना पुलिस की जांच में झूठा निकला। वास्तविकता का पता लगाने के लिए पुलिस जब रोहतक स्थित यस बैंक की शाखा में पहुंची तो पता चला कि विक्रम के खाते में 28 हजार रुपये हैं और खाता फिलहाल सीज है।
विज्ञापन

बता दें कि यूपी निवासी एक स्वर्णकार से 60 हजार रुपये की ठगी हुई थी। इस मामले में फरवरी 2023 में जालौन जिले के कोंच थाने में केस दर्ज हुआ था। इस ठगी में जो खाता प्रयोग हुआ था वो बेरला निवासी विक्रम के दस्तावेजों पर खुलवाया गया था। इसी सिलसिले में दो सितंबर को पूछताछ के लिए यूपी पुलिस बेरला आई थी। पूछताछ के बाद यूपी पुलिस वापस लौट गई थी।

वहीं, विक्रम और उसके परिजनों ने बताया था कि पुलिस की दबिश के बाद जब उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल की तो उन्हें बताया गया कि विक्रम के खाते में करोड़ों रुपये हैं और इस तर्क के बाद ही उन्होंने खाते में 200 करोड़ आने की बात कही थी। हालांकि विक्रम और उसके चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि टोल फ्री नंबर से उन्हें जो जानकारी मिली उसी आधार पर उन्होंने 200 करोड़ खाते में आने का दावा किया था। हालांकि इसका उनके पास सबूत नहीं था और इसी कारण उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर जांच और सच्चाई पता लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन

- बैंक शाखा से खुला राज
इस मामले को लेकर एसएचओ ने शुक्रवार सुबह एएसआई विशाल को जांच के लिए रोहतक स्थित यस बैंक शाखा भेजा। वहां जांच करने पर पता चला कि विक्रम के खाते में 60 हजार की एंट्री हुई है और इस समय उसके खाते में 28 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन


200 करोड़ आने की बात झूठ है। बैंक में जाकर डिटेल निकलवाई तो पता चला कि खाते में 60 हजार रुपये की एंट्री है और इस समय 28 हजार रुपये बैलेंस है।
-कप्तान सिंह, एसएचओ, बाढड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें