फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अनाज मंडी फर्म मालिक से बैंक खाते से उड़ाये 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की पुरानी अनाज मंडी में फर्म मालिक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 20 लाख रुपये निकाल लिए। अनाज मंडी की फर्म चेतन राम व ओमप्रकाश के नाम से एचडीएफसी बैंक शाखा में खाता है। मंगलवार रात फर्म के बैंक खाते से 20 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह राशि ठगों ने तीन बार में निकाली है। दो बार पांच लाख रुपये व एक बार 10 लाख रुपये निकाले गए है। यह राशि खाते से ट्रांसफर की है। फर्म के मालिक नितिन चेतनपुरिया ने थाना शहर दादरी में प्राथमिक सूचना दर्ज करवा दी है। इस घटना पर स्थानीय व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया है। व्यापारियों ने घटना का जल्द ही पर्दाफाश किए जाने की मांग की है। इस संबंध में साइबर शाखा की ओर से भी जांच की जा रही है। व्यापारियों ने बढ़ती साइबर घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। आए दिन इस प्रकार की घटनाएं बढ़ने से लोगों का पैसा बैंकों में सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें