फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेंगू के 20 तो मलेरिया के मरीजों की संख्या पहुंची 8

Wed, 17 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव रावलधी में फॅागिंग करवाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जलभराव के कारण डेंगू और मलेरिया के मरीजों में हो रही बढ़ोतरी
विज्ञापन

फोटो:13 गांव रावलधी में फॅागिंग करवाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद

फोटो: 14 जलभराव एरिया में टेमीफॉस दवा डालते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद

फोटो:15 लारवा मिलने पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में डेंगू और मलेरिया बुखार के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल, डेंगू 20 वहीं, मलेरिया के 8 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग व खून की जांच करवाई जा रही है।
बारिश के बाद अनेक क्षेत्रों में हुए जलभराव से डेंगू व मलेरिया के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल, जिले के शहरी क्षेत्रों में 7 तो ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में गांव फतेहगढ़ में 4, दयानंद कॉलोनी 4 मरीजों के साथ हॉटस्पॉट बनी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लारवा की जांच कर रही हैं। इसके अलावा, संदिग्ध बुखार के मरीजों के खून के नमूने लिए जा रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि विभाग की विशेष टीमें डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच करने का काम करेंगी।
इन क्षेत्रों में मिले हैं डेंगू के मरीज
गांव का नाम मरीजों की संख्या
डोहका हरिया 01
मिसरी 01
रविदास नगर 01
पैंतावास खुर्द 01
दयानंद कॉलोनी 04
फतेहगढ़ 04
रावलधी 03
लोहारू रोड के पीछे 01
कलियाणा रोड 01
बौंदकलां 02
चरखी 01
इन क्षेत्रों में पाए गए हैं मलेरिया के 8 मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांच में प्रोफेसर कॉलोनी 01, बाढड़ा 01, भागवी 02, बौंदकलां 01, बलकरा 01,चंपापुरी 01 व गांव बिगोवा में एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।
इतने घरों में पाया गया डेंगू लारवा
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से अब तक 15,11,546 घरों की जांच की गई। टीम को जांच में 2,032 घरों में लारवा मिला। टीम ने लारवा मिलने पर पानी से भरे बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें धूप में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्सन:
डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में हमारी टीमें पहुंच रही हैं। घरों के आसपास जलभराव वाले स्थानों में टेमीफॉस दवा डाली जा रही है, वहीं, इन क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा, टीम लोगों की जांच कर रही है।
-डॉ. सुमन तंवर, जिला नोडल अधिकारी डेंगू और मलेरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें