फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खड़े ट्राले से 2 ट्रक टकराए, 2 चालकों की मौत, एक घायल

Fri, 20 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में हादसे के बाद एनएच 152डी पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152डी पर वीरवार सुबह हाईवे के बीच खड़े एक ट्रक ट्राले से दो ट्रक टकरा गए। घटना में दो चालकों की मौत गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतक सुमित (34) यूपी के जिला बागपत के धनबाद का निवासी था, जबकि दूसरा यूपी के औरैया निवासी दीपू यादव (48) के रूप में हुई है। मृतक सुमित के भाई के बयान पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमित व अनवर दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों चालक थे। बुधवार रात 9 बजे दोनों सोनीपत से दादरी डस्ट लेने के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान रात को जब वे एनएच 152डी पर गांव झींझर के पास पहुंचे तो हाईवे के बीच में एक राजस्थान नंबर का ट्राला खड़ा था। आरोपी ने बिना किसी संकेतक के ट्राले को रोड के बीच में खड़ा किया हुआ था। सुबह करीब पांच बजे उनका ट्रक ट्राले से टकरा गया। इसमें चालक सुमित व अनवर को काफी चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर अचीना चौकी पुलिस मौके पहुंची और दोनों को दादरी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया और रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान सुमित ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
वहीं, कुछ देर बाद चालक दीपू अपना ट्रक लेकर आया। वह पंजाब से गुड़ की लाट लेकर गुजरात जा रहा था। जब वह एनएच पर झींझर के पास पहुंचा तो वहां पर खड़े ट्रक से उसका ट्रक भी टकरा गया और रोड से नीचे गिरने से बाल-बाल बचा, लेकिन सामने की टक्कर होने से दीपू घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और दोनों परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना का जायजा लिया है। अब दोनों मृतकों के परिजनों के बयान पर आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

-हरेंद्र, एसआई व जांच अधिकारी, अचीना पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें